जोधपुर

युवक से मारपीट कर मोटरसाइकिल लूटी

- दो युवक गिरफ्तार
less than 1 minute read
युवक से मारपीट कर मोटरसाइकिल लूटी
युवक से मारपीट कर मोटरसाइकिल लूटी

जोधपुर. बासनी थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मारने व मारपीट के बाद रामेश्वर नगर ई सेक्टर स्थित निजी स्कूल के पास मोटरसाइकिल लूटने के मामले में मंगलवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मूलत: देवराजगढ़ हाल रामेश्वर नगर सेक्टर ई निवासी रघुवीरसिंह गत रविवार शाम फैक्ट्री से बाइक पर घर लौट रहा था। कृषि मण्डी मोड़ पर सब्जी की दुकान के आगे मोटरसाइकिल पर दो-तीन युवक आए और टक्कर मार उसे नीचे गिराया और मारपीट कर मोटरसाइकिल लूटकर भाग निकले। पुलिस ने कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड में गोकुल धाम सोसायटी निवासी ऋषि परिहार पुत्र श्रवण कुमार वाल्मिकी और केबीएचबी सेक्टर नौ निवासी सुरेश पुत्र श्रवणराम वाल्मिकी को गिरफ्तार किया।

मोबाइल दुकान में चोरी के दो और आरोपी गिरफ्तार
बासनी थाना पुलिस ने गत दिनों सांगरिया फांटा के पास मोबाइल दुकान के ताले तोड़कर चोरी करने के मामले में मंगलवार को केके कॉलोनी निवासी संजय उर्फ अजय पुत्र प्रभुदयाल वाल्मिकी, महावीर नगर निवासी मनीष चौधरी पुत्र मदनलाल और केके कॉलोनी निवासी कमलेश पुरी पुत्र नंदकिशोर को गिरफ्तार किया। एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।

Published on:
04 Dec 2019 02:04 am