जोधपुर

यहां लूट की साजिश में धरा गया बैंक का ही कर्मचारी, वहां मोटरसाइकिल चोरों की लोगों ने जमकर की धुलाई

लूनी में निजी बैंक के एक कर्मचारी ने कलेक्शन के 1.20 लाख रुपए हड़पने के लिए लूट की साजिश रची थी। लूनी थाना पुलिस ने दूसरे ही दिन वारदात का खुलासा कर बैंक कर्मचारी को गिरफ्तार कर 1.20 लाख रुपए जब्त किए हैं।
2 min read
motorcycle thieves beaten by mob in jodhpur
यहां लूट की साजिश में धरा गया बैंक का ही कर्मचारी, वहां मोटरसाइकिल चोरों की लोगों ने जमकर की धुलाई

जोधपुर/लूनी. लूनी में निजी बैंक के एक कर्मचारी ने कलेक्शन के 1.20 लाख रुपए हड़पने के लिए लूट की साजिश रची थी। लूनी थाना पुलिस ने दूसरे ही दिन वारदात का खुलासा कर बैंक कर्मचारी को गिरफ्तार कर 1.20 लाख रुपए जब्त किए हैं।

थानाधिकारी नियाज मोहम्मद के अनुसार बंधन बैंक के डीएससी प्रबंधक राजेश वर्मा ने शनिवार को श्रवण मेघवाल से एक लाख बीस लाख रुपए लूट का मामला दर्ज कराया था। प्रारम्भिक जांच में संदेह होने पर श्रवण से पूछताछ की गई तो उसने कलेक्शन राशि हड़पने के लिए लूट की साजिश रचना कबूल कर लिया। इस पर अमानत में खयानत कर 1.20 लाख रुपए हड़पने के आरोप में नागौर जिले में जसवंतगढ़ थाना क्षेत्र में जैसलान निवासी श्रवणराम (26) पुत्र रामूराम मेघवाल को गिरफ्तार किया गया।

उसने आरोप लगाया था कि वह कलेक्शन राशि लेकर निकल रहा था। तब लूनी रेलवे फाटक के पास सतलाना रोड पर बाइक सवार दो युवक उसके पास आए थे और चाकू से डरा-धमकाकर बैग व सामान लूट लिया था। बैग में 1.20 लाख रुपए भी थे। जबकि हकीकत में उसने लूनी रेलवे फाटक से एक किमी दूर पत्थरों के नीचे रुपए का बैग छुपा दिया था और फिर रेलवे फाटक के पास आकर लूट की शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से 1.20 लाख रुपए भी बरामद किए हैं।

मोटरसाइकिल चुराकर भाग रहे दो युवकों को पकडकऱ पीटा
मण्डोर क्षेत्र में पत्थर की खान से मोटरसाइकिल चुराकर भाग रहे दो युवकों को रविवार शाम बालसमन्द रॉयल्टी नाका के पास पकड़ लिया गया। लोगों ने दोनों की पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रवीण गहलोत की मोटरसाइकिल अपराह्न में मण्डोर क्षेत्र की पत्थर की खान में खड़ी थी। जिसे दो जनों ने चुरा ली और भागने लगे। बालसमन्द रॉयल्टी नाका के पास प्रवीण के भाई ने मोटरसाइकिल पहचान ली। उसने दोनों को पकड़ लिया और कागजात दिखाने को कहा, लेकिन दोनों के पास कागज नहीं मिले। फिर प्रवीण को मौके पर बुलाया गया। उसने मोटरसाइकिल पहचान ली। दोनों युवक बाइक छोडकऱ भागने लगे, लेकिन आस-पास के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। उनकी पिटाई की गई और फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Published on:
04 Nov 2019 02:04 pm