
नागौर से सवाल पूछने में मुरावतिया और मंजू सबसे आगे
जोधपुर. विधानसभा में सरकार से सवाल पूछने के मामले में नागौर के विधायक काफी सक्रिय है। 15वी विधानसभा के 8वें सत्र तक जिले के 10 में से 9 विधायकों ने 2413 सवाल दागे। इसमें नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के लोकसभा जाने से पहले बतौर खींवसर विधायक पूछे गए 30 सवाल भी शामिल है। जिले में सर्वाधिक सवाल मकराना से भाजपा विधायक रूपाराम मुरावतिया और जायल से कांग्रेस की विधायक मंजुदेवी ने पूछे हैं। सबसे कम सवाल पूछने के मामले में नागौर से भाजपा विधायक मोहनराम चौधरी और डेगाना से कांग्रेस विधायक विजय पाल मिर्धा है। माना जा रहा है कि एक साल से ज्यादा समय से चल रहे आठवें सत्र में ही कार्यकाल पूरा हो जाएगा, जबकि विधायकों द्वारा पूछे गए कई सवालों के जवाब भी आना बाकी है।
सरकार से नावां विद्यायक के अलावा सबने पूछे सवाल
नागौर जिले की दस विधानसभा सीटों में छह कांग्रेस, दो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और दो भाजपा के पास है। रालोपा के खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल ने 356, मेड़ता विधायक इंद्रा देवी ने 250 सवाल पूछे। कांग्रेस के युवा नेता डीडवाना विधायक चेतन चौधरी ने 176, लाडनूं के मुकेश भाकर ने 254, परबतसर के रामनिवास गवाड़िया ने 267 सवाल पूछे। नावां विधायक महेंद्र चौधरी ने उपमुख्य सचेतक होने से सवाल नहीं पूछे।
------------------------
पहले दो1. मकराना से भाजपा विधायक रूपाराम मुरावतिया,
चार साल में पूछे 425 सवाल
महत्वपूर्ण सवाल : मकराना नगर परिषद में सरकार के अनुदान से कितना काम हुआ, भ्रष्टाचार के कितने मामलों का, जवाब नहीं मिला।2. जायल से कांग्रेस विधायक, मंजू देवी
चार साल में पूछे 394 सवाल
महत्वपूर्ण सवाल : क्या शराब दुकान देने की प्रक्रिया में लाइसेंस धारी की अतिरिक्त ब्रांच खोलने की अनुमति है? जवाब नहीं मिला।
-----------------------
अंतिम दो
1 नागौर से भाजपा विधायक मोहनराम चौधरी, चार साल में पूछे 103 सवालमहत्वपूर्ण सवाल : नागौर के जिला अस्पताल में सोनोग्राफी की सुविधा के इंतजाम को लेकर, जवाब नहीं मिला
2 डेगाना से कांग्रेस विधायक विजयपाल मिर्धा, चार साल के पूछे 158 सवाल
महत्वपूर्ण सवाल : डेगाना में सरकार की रोडवेज डिपो खोलने की मंशा और नई बसें शुरू करने का, जवाब मिला अभी डिपो खोलने का प्रस्ताव नहीं है।