
पीपाड़सिटी (जोधपुर) . क्षेत्र के नाथुनगर में पारिवारिक रंजिश के चलते एक वृद्ध की हत्या के बाद पुलिस ने शुक्रवार देर सांय को पूछताछ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। इस मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया था।
पुलिस के अनुसार नाथुनगर के भाई खान सिंधी पर क़ातिलाना हमले को देखते हुए आरोपी नसीर खान पुत्र गेन्दू खान निवासी कासम खान की ढाणी, रहमत पुत्र गेन्दू खान सिंधी, व बाबू खान पुत्र सफरू खान सिंधी को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया। इस पर देर रात्रि को गिरफ्तार किया गया।
इस मामले को लेकर पुलिस थानाधिकारी प्रेमदान रतनू ने शुक्रवार को पुन:घटना स्थल का दौरा किया और पीडि़तों के बयान कलमबद्ध किए हैं। पीड़ित पक्ष ने रमजान ख़ान, इल्यास खान,बाबू खान, उम्मेद खान, फकीर खान, सफरू खान, अल्लाहरख खान, इकबाल खान सहित अन्य के विरुद्ध षडय़ंत्र रच कर क़ातिलाना हमले का आरोप लगाया हैं।
वहीं दूसरे पक्ष ने भी मृतक के पक्ष के लोगों पर मारपीट और हमला करने की रिपोर्ट दी हैं।पुलिस ने परस्पर दर्ज मुकदमों में अनुसंधान शुरू किया हैं। घटना के बाद से अन्य फरार नामजद आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमों का गठन कर व्यापक स्तर पर दबिश दी जा रही हैं।
ज्ञात रहे कि बुधवार को दो पक्षों में पारिवारिक रंजिश के चलते हुए प्राणघातक हमले में घायल भाई खान की गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस कार्रवाई में शामिल टीम थानाधिकारी प्रेमदान रतनू, उप निरीक्षक अशोक कुमार, सहायक उप निरीक्षक महेश कुमार, पवन कुमार, शेखरचन्द्र, भागीरथ, श्रवण कुमार, अशोक बारूपाल, संजय, मुरलीधर, श्रीराम, सुंदरलाल, रामनिवास को पुरुस्कृत करने की घोषणा की हैं।