जोधपुर

नागौरी गेट निवासी दो महिलाओं की मौत, 39 नए संक्रमित

  जोधपुर में संक्रमितों की संख्या पहुंची 2684
less than 1 minute read
Jun 28, 2020
Feature image

जोधपुर. शहर में कोराना जान पर जान ले रहा है। एम्स और एमजीएच में एक-एक कोरोना संक्रमित महिलाओं की मौत हो गई। दोनों महिलाएं नागौरी गेट निवासी हैं। वहीं 39 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जोधपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 2684 हो गई और 53 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज से 13, एम्स से 12 और डीएमआरसी से 14 संक्रमित सामने आए। 2020 सैंपल की जांच में कुल 1.93 फीसदी संक्रमित आए हैं। संक्रमितों में 14 फिमले और 25 मेल हैं।
एम्स में नागौरी गेट निवासी चंद्रा मालानी ( 47) की मौत हो गई। इन्हें अर्थराइटिस, श्वसन संबंधी और फेफड़े संबंधी बीमारी बताई गई। नागौरी गेट निवासी भंवरी देवी (63) की भी मौत हुई। इन्हें भी कोरोना के साथ न्यूमोनोटिस बताया गया। आर्मी के दो जवान भी संक्रमित आए है।

यहां से आए संक्रमित
कीर्ति नगर भदवासिया-1

इसाइयों का कब्रिस्तान-1
सुभाष कॉलोनी रातानाडा-1

पीपली का चौक-3
चौहाबो-2

सारण नगर-2
संजय बी कॉलोनी, प्रतापनगर-4

लखारथंब-1
लूणी-1

पावटा सी रोड इमरतिया बेरा-1
भावी राउड-1

शिकारगढ़-3
मधुबन हाउसिंग बोर्ड-1

राधाकृष्णा विहार सांगरिया-1
सरदार क्लब स्कीम-1

रामनगर-1
केके कॉलोनी बासनी-1

ओसियां-1
बालसमंद-1

कलाल कॉलोनी-3
भील बस्ती-1

लायकान हड्डी जी का नोहरा-3
आसमानी पोल के सामने-1

आलोक स्कूल के पास-2
बागर चौक-1

19 हुए डिस्चार्ज
डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक, एम्स से 9 और होम आइसोलेशन से 9 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। ये सभी बासनी द्वितीय फेस, उम्मेद हेरिटेज, चौहाबो, गोकुलजी की प्याऊ, गहलोतों की गली फतेहपोल, दर्पण सिनेमा के पीछे, शास्त्रीनगर, धर्मपुरा, न्यू चांदपोल रोड, खोखरिया, रावत बिल्डिंग, नागौरी गेट, कागा कागड़ी, कलाल कॉलोनी, बैंक कॉलोनी कुमार बस्ती, प्रतापनगर व मालियों की गली सरदारपुरा निवासी हैं।

कोरोना मीटर
अस्पताल - एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर

कुल पॉजिटिव भर्ती-357

पॉजिटिव से नेगेटिव-2275

डिस्चार्ज-2274

कुल मौतें-53

Updated on:
28 Jun 2020 11:59 pm
Published on:
28 Jun 2020 11:59 pm