जोधपुर

नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर रीकॉल करें जोधपुर में दिया गया उनका भाषण

जोधपुर.ग्लोबल लीडर प्रधानमंत्री ( Prime Minister ) नरेंद्र मोदी ( Happy Birthday Narendra Modi ) ने सोमवार 22 अप्रेल 2019 को जोधपुर में आयोजित चुनावी सभा में अपने चिरपरिचित अंदाज में भाषण दे कर लोगों का दिल जीत लिया था। नरेंद्र मोदी के जन्म दिन ( Narendra Modi's birthday ) पर जानिए उस दिन उन्होंने जोधपुर में क्या कहा था ( modi jodhpur connection ) :  
less than 1 minute read
Sep 17, 2019
Narendra Modi's birthday and recall his speech in jodhpur
Narendra Modi's birthday and recall his speech in jodhpur

जोधपुर. चुटीला अंदाज, रौबीली भाषा,अपनों को दुलार और दुश्मन को ललकार। यह है विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बोलने का अंदाज। उन्होंने सोमवार 22 अप्रेल 2019 को जोधपुर में आयोजित चुनावी सभा में अपने चिरपरिचित अंदाज में बेबाक भाषण दे कर लोगों का दिल जीत लिया था। नरेंद्र मोदी के जन्म दिन ( Narendra Modi's birthday ) पर जानिए उस दिन उन्होंने जोधपुर में क्या कहा था ( narendra modi and jodhpur ):

उन्होंने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा था कि आज भारत आतंकियों को उनके घर में घुस कर मारता है। इसके साथ ही उन्होंने आतंकवाद को आम चुनाव का बड़ा मुद्दा बताया था।

उन्होंने चुनावी जनसभा में कहा था, आपने इस चौकीदार को 2014 में अवसर दिया। आज परिणाम आपके सामने हैं। अब कहां गई वो पाकिस्तान की हेकड़ी? आज भारत आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारता है।
मोदी ने तब श्रीलंका में हुए श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों की ओर इशारा करते हुए कहा था, आज हमारे आसपास आतंक की फैक्ट्रियां चल रही हैं। पूजा पाठ में जुटे लोगों, घूमने फिरने गए लोगों को मार रहे हैं। श्रीलंका में क्या हुआ, पूरी दुनिया ने देखा है।

Updated on:
17 Sept 2019 04:51 am
Published on:
17 Sept 2019 04:51 am