जोधपुर

HOCKEY—शहरी ओलंपिक में नहीं दिखेगा राष्ट्रीय खेल हॉकी का जलवा

- प्रदेश भर में 26 जनवरी से शुरू होंगे शहरी ओलंपिक्स - खिलाड़ी के लिए जनाधार होगा अनिवार्य- राष्ट्रीय खेल शामिल नहीं, प्रतियोगिता में 7 खेल शामिल
less than 1 minute read
Dec 24, 2022
HOCKEY---शहरी ओलंपिक में नहीं दिखेगा राष्ट्रीय खेल हॉकी का जलवा
HOCKEY---शहरी ओलंपिक में नहीं दिखेगा राष्ट्रीय खेल हॉकी का जलवा

जोधपुर।

प्रदेश में ग्रामीण राजीव गांधी ओलंपिक्स के बाद अब आगामी 26 जनवरी से राजीव गांधी शहरी ओलंपिक्स गेम आयोजित होंगे। शहरी ओलंपिक्स खेलों में राष्ट्रीय खेल हॉकी का जलवा नहीं दिखेगा। ग्रामीण ओलंपिक्स खेलों में राष्ट्रीय खेल हॉकी सहित 6 खेल ही शामिल थे। जबकि शहरी ओलंपिक्स में हॉकी के अलावा 7 खेल शामिल किए गए है। राष्ट्रीय खेल हॉकी को बाहर कर बास्केटबॉल व फुटबॉल खेल जोड़ा गया है। हॉकी खेल नहीं जोड़े जाने से इस खेल के खिलाडि़यों में निराशा है।

----

पंजीयन शुरू

प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में प्रस्तावित राजीव गांधी शहरी ओलंपिक्स खेलों का रजिस्ट्रेशन बुधवार से शुरू हो गया है। जिसके पोर्टल पर जाकर खिलाड़ी पंजीयन करा सकते है। शहरी ओलंपिक्स खेलों में केवल शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, इसके लिए खिलाड़ी का जनाधार अनिवार्य होगा।

-----

ये खेल शामिल थे ग्रामीण ओलंपिक्स में

- हॉकी (महिला-पुरुष) ।

- कबड्डी (महिला-पुरुष)।

- वॉलीबॉल (महिला-पुरुष) ।

- खो-खो (महिला)।

- टेनिस बॉल क्रिकेट (महिला-पुरुष) ।

- शूटिंग बॉल (पुरुष) ।

-----

ये खेल होंगे शहरी ओलंपिक्स में

- कबड्डी (महिला-पुरुष)।

- टेनिस बॉल क्रिकेट (महिला-पुरुष) ।

- वॉलीबॉल (महिला-पुरुष) ।

- खो-खो (महिला)।

- फुटबॉल (महिला-पुरुष) ।

- बास्केटबॉल (महिला-पुरुष) ।

- एथलेक्टिस (100, 200 व 400 मीटर)

----

उम्र की बाध्यता नहीं

ग्रामीण ओलंपिक्स खेलों की तरह ही शहरी ओलंपिक्स खेलों में खिलाड़ी के उम्र की बाध्यता नहीं रखी गई है। इसमें दादा-दादी, नाना-नानी भी अपने बच्चों-पौतों-नातियों के साथ खेल सकेंगे।

-------------

शहरों में हॉकी की टीमें कम मिलती है। इसके अलावा, हॉकी के लिए ग्राउण्ड की कमी को देखते हुए शहरी ओलंपिक्स में हॉकी खेल नहीं जोड़ा गया है। फुटबॉल, क्रिकेट, एथलेक्टिस आदि नए खेल जोड़े गए है।

वीरेन्द्र पूनिया, मुख्य खेल अधिकारी

खेल परिषद, जयपुर

----

Published on:
24 Dec 2022 09:14 pm