जोधपुर

नवरस ने बिखेरे जीवन के रंग

-कथक नृत्यांगना ख्याति जाजू व उनकी स्टूडेंट्स ने प्रस्तुत किए नौ भाव रास
less than 1 minute read
Navaras scattered life colors
नवरस ने बिखेरे जीवन के रंग

जोधपुर. राजस्थान संगीत नाटक अकादमी व बास्क कथक एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार शाम जयनारायण व्यास स्मृति भवन में नृत्यांगना ख्याति जाजू की अगुवाई में उनकी 50 से अधिक स्टूडेंट्स की ओर से कथक के माध्यम से दी गई जीवन के नौ रस की प्रस्तुति से दर्शक अभिभूत हो गए। स्टूडेंट्स की ओर से कथक के माध्यम से दी गई प्रस्तुति ने एेसा समा बांधा कि देखने वाले देखते ही रह गए। सतरंगी मंच और मधुर ध्वनि के मध्य ख्याति व उसकी शिष्याओं ने हास्य, करुण, क्रोध, भय, रौद्र, शांत, वीर, शृंगार व वीभत्स रस की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम निदेशक कंचन व सुरेश जाजू ने की ओर से की गई विशेष मंच सज्जा, लाइटिंग व ऑडियो उपकरणों की व्यवस्था ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी क्लब संस्कार अध्यक्ष मेघना राजपुरोहित थीं और अध्यक्षता अलोरा भंडारी ने की। विशिष्ट अतिथि अकादमी सचिव महेश पंवार व समाजसेवी चन्द्रा बूब थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

Updated on:
13 Oct 2018 09:50 pm
Published on:
13 Oct 2018 09:50 pm