जोधपुर

हर रोज 20 हजार का पानी खरीदने वालों को अब ऐसे मिलेगी राहत

- सर्वे कर डीपीआर बनाने के निर्देश - पत्रिका ने उठाया था मामला
less than 1 minute read
Apr 10, 2019
Jodhpur,Ashok Gehlot,Pipe Line,water crises,jodhpur patrika,
हर रोज 20 हजार का पानी खरीदने वालों को अब ऐसे मिलेगी राहत

जोधपुर.

शहर में ऐसी कई कॉलोनियां हैं जिनके पास पट्टे नहीं है, लेकिन वे करीब 25-30 सालों से रह रहे हैं। इन कॉलोनियों में न तो सडक़ हैं और न ही पेयजल की पुख्ता व्यवस्था। बनाड़ रोड पर ऐसी ही करीब 15-20 कॉलोनियों में रहने वाली 5 हजार से अधिक की आबादी के लिए राहत की खबर है। इनके घरों तक पानी पहुंचाने के लिए

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव संदीप वर्मा ने इस संबंध में विभाग के जिला वृत के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस संबंध में सर्वे करने और डीपीआर बनाकर मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में मानते हुए इसका काम ग्रामीण अधीक्षण अभियंता को दिया गया है। वे इसकी सर्वे रिपोर्ट तैयार करेंगे। अब इन क्षेत्र के लोगों की प्रमुख मांग सडक़ की है।

पत्रिका ने उठाया था मामला

कैंट स्टेशन के समीप से लेकर खोखरिया गांव में बसी ओम नगर, मिरासी कॉलोनी, नारायण नगर, गणेश नगर, महादेव नगर, सूर्या कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों में पेयजल लाइन नहीं होने से प्रतिदिन 20 हजार का पानी खरीदने की मजबूरी है। टैंकर संचालकों की यहां चांदी है। पत्रिका ने मामला उठाया और स्थानीय लोगों ने कई प्रदर्शन व मांगें रखी। इस पर विभाग ने अब इस पर डीपीआर बनाने को कहा है।

Published on:
10 Apr 2019 08:53 pm