जोधपुर

रात का पारा 3 डिग्री गिरा, दिन का 4 डिग्री चढ़ा

jodhpur news - आज बादलों की मामूली आवाजाही रहेगी, धूप निकलेगी
less than 1 minute read
रात का पारा 3 डिग्री गिरा, दिन का 4 डिग्री चढ़ा
रात का पारा 3 डिग्री गिरा, दिन का 4 डिग्री चढ़ा

जोधपुर. मारवाड़ के पाली, जालौर और सिरोही में सोमवार को जहां बरसाती बादलों का मौसम बना रहा, वहीं बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में बादल छाए रहने के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में आए कम दबाव के क्षेत्र का असर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। मंगलवार को बादलों की मामूली आवाजाही रहेगी। धूप खिली रहेगी। दो दिन बाद रात का तापमान लुढकऩे से गुलाबी सर्दी पडऩे की संभावना है।

सूर्यनगरी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार के मुकाबले रात के तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट आई। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। धूप बमुश्किल ही निकली। दोपहर में तापमान करीब चार डिग्री उछलकर 32.2 डिग्री मापा गया। हवा में 95 प्रतिशत नमी के कारण दिन में हल्की तपिश महसूस की गई। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा।
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 22.2 और अधिकतम 36.2 डिग्री मापा गया। बाड़मेर में रात का पारा 27.6 और दिन का पारा 37.2 डिग्री रहा। श्रीगंगानगर 15.5 और चूरू 15.7 डिग्री के साथ सर्वाधिक ठंडे मैदानी इलाके रहे।

Published on:
19 Oct 2020 07:32 pm