जोधपुर

Rajasthan Assembly Election: तो क्या अशोक गहलोत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे गजेंद्र सिंह शेखावत, किया बड़ा ऐलान

संजीवनी मामले को लेकर लगाए आरोप का जवाब देते हुए शेखावत ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत करोड़ों रुपए वकीलों को देकर अपराधियों को बचाने का काम कर रहे हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Sep 2023, 9:47 AM IST
gajendra_singh_shekhawat.jpg

जोधपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने चुनाव लड़ने में मुझे कोई दिक्कत नहीं है। केंद्रीय मंत्री शेखावत शुक्रवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पार्टी के निर्देश सर्वोपरि है। यदि पार्टी कहेगी तो मैं मुख्यमंत्री गहलोत के सामने विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार का जंगलराज चल रहा है। प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता खून के घूंट पी रही है।


होटल में बैठकर बनाए बिल
जल जीवन मिशन पर हुई ईडी की कार्रवाई की चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि जल जीवन मिशन को काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं। मंत्री के रिश्तेदार ठेकेदार ने होटल में बैठकर बिल बनाए। हमने कई बार राज्य सरकार को इस बारे में चेताया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अनियमितता की जांच होनी चाहिए। ईडी की कार्रवाई में अफसरों के घरों से करोड़ों रुपए मिल रहे हैं।

आरोपों का दिया जवाब
संजीवनी मामले को लेकर लगाए आरोप का जवाब देते हुए शेखावत ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत करोड़ों रुपए वकीलों को देकर अपराधियों को बचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात और एमपी में संजीवनी मामले सीबीआई को दे दिए गए। राजस्थान सरकार पीछे क्यों हट रही है। शेखावत ने कहा कि सीएम गहलोत को अपने बयान पर न्यायपालिका से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही राजस्थान की जनता और वकीलों से भी माफी मांगनी चाहिए।

Published on: