
जोधपुर. पंचायत चुनाव में पहली बार उपसरपंच और वार्ड पंच प्रत्याशियों को अल्फाबेट के अनुसार चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। पहले नामाकंन के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाते थे। इस बार सरपंच पद के लिए मतदान इवीएम मशीन से और उपसरपंच व वार्ड पंच के लिए मतपत्र का उपयोग किया जाएगा। मतपत्र प्रिंट कराते समय प्रत्याशी स्थान रिक्त रखा जाएगा, सिर्फ चुनाव चिन्ह अंकित होगा। नामाकंन के बाद प्रत्याशियों को अल्फाबेट के अनुसार चुनाव चिन्ह मिलेगा। इसके साथ ही प्रत्याशियों के नाम के आखिर में नोटा का विकल्प अंकित किया जाएगा।
कांट्रोल रूम स्थापित
जिला कलक्ट्रेट में स्थित तहसील कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष चौबीस घंटे कार्यरत रहेगा। चुनाव सम्बधी शिकायत के लिए पर 0291-2650345 सम्पर्क कर सकते है।
अनुपस्थित कार्मिकों का प्रशिक्षण आज
पंचायत चुनाव के प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे कार्मिकों के लिए गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। जिला कलक्टर ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ निलबंन की कार्यवाही की जाएगी।
बैठक स्थगित
पंचायती राज चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण गुरुवार को होने वाली जिला जन अभाव अभियोग व सतर्कता समिति की बैठक स्थगित कर दी गई है।