जोधपुर

उत्तर निगम पास करेगी सिर्फ बजट, समितियां सरकार के पाले में

नगर निगम उत्तर का पहला बजट सोमवार को पास होगा। महापौर कुंती देवड़ा परिहार की अध्यक्षता में सोमवार सुबह 11 बजे बैठक होगी।
less than 1 minute read
Feb 07, 2021
उत्तर निगम पास करेगी सिर्फ बजट, समितियां सरकार के पाले में
उत्तर निगम पास करेगी सिर्फ बजट, समितियां सरकार के पाले में

जोधपुर।
नगर निगम उत्तर का पहला बजट सोमवार को पास होगा। महापौर कुंती देवड़ा परिहार की अध्यक्षता में सोमवार सुबह 11 बजे बैठक होगी। यह बोर्ड की दूसरी बैठक है। दक्षिण निगम से अलग उत्तर निगम इस बैठक में समितियों को पास करने का एजेंडा नहीं रख रही है। हालांकि पहले यह दावा किया जा रहा था कि उत्तर निगम 27 कमेटियां बनाएगा। लेकिन बैठक में यह एजेंडा शामिल नहीं किया गया है। सरकार के पाले में ही समितियां गठन रखा गया है। 90 दिन होने के बाद बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में समितियां गठन नहीं रह जाता।
दो दिन पहले निगम दक्षिण ने 310 करोड़ का बजट पास किया था। दक्षिण निगम की आय उत्तर की तुलना में अधिक है। ऐसे में अब देखना यह है कि उत्तर निगम अपना बजट दक्षिण से ज्यादा रखती है और आय के स्रोत कैसे तय कर पाएगी। फिलहाल सरकार की ओर से मिलने वाली राशि उत्तर निगम को कई मदों में अधिक मिलेगी। जबकि दक्षिण निगम के पास यूडी टैक्स व अन्य टैक्स के जरिये आय के स्रोत अधिक है।

Published on:
07 Feb 2021 08:21 pm