जोधपुर

नार्थ वेस्ट रेलवे एंप्लॉईज यूनियन ने मनाया काला दिवस

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Oct 04, 2018
rajasthan news
नार्थ वेस्ट रेलवे एंप्लॉईज यूनियन ने मनाया काला दिवस

जोधपुर. नार्थ वेस्ट रेलवे एंप्लॉईज यूनियन की और से गुरूवार को काला दिवस मनाया गया। इस मौके पर कार्मिकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और काले झंडे लेकर वाहन रैली निकाली ।नॉरथ वेस्ट रेलवे एम्पोईज यूनियन के मंत्री मनोज कुमार परिहार के नेतृत्व में रेलवे एंप्लॉयज यूनियन से जुड़े विभिन्न कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर यूनियन कार्यालय से रेलवे स्टेशन होते हुए डी आर एम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा रेलवे स्टेशन मुख्य द्वार पर काले झंडे फहराए और काले गुब्बारे उड़ाकर सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही।

Published on:
04 Oct 2018 02:14 pm