जोधपुर

रद्दी में मिले चालू माह के पानी बिलों को लेकर नोटिस जारी

पीपाड़सिटी. जलदाय विभाग ने रद्दी में मिले जनवरी माह के उपभोक्ताओं के बिलों के वितरण में निजी कंपनी की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए नोटिस जारी कर जबाब तलब किया।
less than 1 minute read
Jan 30, 2019
Notice about the current month's bills found in junk
रद्दी में मिले चालू माह के पानी बिलों को लेकर नोटिस जारी

पीपाड़सिटी (जोधपुर). जलदाय विभाग ने रद्दी में मिले जनवरी माह के उपभोक्ताओं के बिलों के वितरण में निजी कंपनी की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए नोटिस जारी कर जबाब तलब किया।

राजस्थान पत्रिका में सोमवार को प्रकाशित पानी के चालू माह के बिल रद्दी में मिले प्रकाशित कर बिल वितरण में ठेका कंपनी की लापरवाही के साथ उपभोक्ताओं पर निर्धारित तिथि तक बिल नहीं भरे जाने पर जुर्माने की ओर ध्यानाकर्षित किया। जिसे जलदाय विभाग ने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की।

इसमें ऐसे उपभोक्ताओं का पत्ता लगाने जिनको जनवरी माह के बिल उनके घर पर नहीं मिले की जानकारी के लिए कर्मचारियों को लगाया गया हैं। इसके साथ जिस व्यक्ति को चाट की दुकान पर रद्दी में मिले लगभग तीस उपभोक्ताओं के बिल लेने के प्रयास शुरू किए हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को नए बिल जारी करने के साथ जुर्माना राशि में छूट प्रदान कर बकाया बिल की राशि जमा कराने के आधिकारिक संकेत मिले है।

इन्होंने कहा

बिल वितरण का कार्य करने वाली ठेका कंपनी को नोटिस जारी कर वितरण में लापरवाही को लेकर नोटिस दिया है। प्रभावित उपभोक्ताओं को नए बिल जारी करवाकर जुर्माना राशि में छूट देने का उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।

महिराम बिश्नोई, सहायक अभियंता, जलदाय विभाग,पीपाड़सिटी।

Published on:
30 Jan 2019 12:55 am