जोधपुर

Republic Day  2020 पर रिलीव करने में सुस्ती पर प्रिंसिपल को नोटिस

जोधपुर ( jodhpur news. current news ) .जिला ( district collector ) प्रशासन ( district collector ) ने गणतंत्र दिवस ( Republic Day 2020 ) पर अपने स्टाफ के शिक्षक व शारीरिक शिक्षकों को रिलीव ( Relieving ) करने में सुस्ती बरतने पर प्रिंसिपल को नोटिस ( notice ) जारी किया है।      
less than 1 minute read
Jan 25, 2020
Notice to the Principal on sluggishness in relieving on Republic Day 2020
Notice to the Principal on sluggishness in relieving on Republic Day 2020

जोधपुर ( jodhpur news. current news ) .राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस ( Republic Day 2020 ) पर जिले के पांच स्कूलों को अपने शारीरिक शिक्षक व अध्यापकों को समय पर कार्यमुक्त ( Relieving ) नहीं करने से खफा अपर जिला कलक्टर ( district collector ) ने जिले के पांच स्कूलों के प्रिंसिपल ( Principal ) को नोटिस ( notice ) जारी कर दिया है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विश्नावास लोहावट के प्रिंसिपल को अध्यापिका, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साई शेरगढ़ के प्रिंसिपल को शारीरिक शिक्षक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घटोर बाप प्रिंसिपल को अध्यापक, डॉ.पदमचंद बिलमकंवर गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेजीडेंसी रोड प्रिंसिपल को सहायक कर्मचारी और राजकीय माध्यमिक विद्यालय दुगर बालेसर प्रधानाध्यापक को शारीरिक शिक्षक को कार्यमुक्त नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें नसीहत दी गई है कि अगली बार राष्ट्रीय पर्व ( Republic Day ) पर इस तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए।

Updated on:
25 Jan 2020 07:32 pm
Published on:
25 Jan 2020 07:32 pm