जोधपुर

बैठक से नदारद कुलसचिव व शिक्षा अधिकारी सहित 8 को थमाया नोटिस

विधानसभा चुनाव के लिए प्रशिक्षण व प्रस्थान कार्यक्रम में रहे थे अनुपस्थित
less than 1 minute read
Notices issued to the Registrar Education Officer 8 others
बैठक से नदारद कुलसचिव व शिक्षा अधिकारी सहित 8 को थमाया नोटिस

कृषि विवि के कुलसचिव मोतीलाल मेहरिया, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक, प्रथम) धर्मेंद्रकुमार जोशी, राजकीय पोलिटेक्निक महाविद्यालय के प्रवक्ता सुधीरकुमार शर्मा और लालचन्द पंवार, सहायक वाणिज्यकर अधिकारी रामनिवास जाट और कृष्णकन्हैया बोराणा, वाणिज्यकर अधिकारी आनंद कुमार गांधरीय व जोधपुर डिस्कॉम में अधिशाषी अभियंता सुनीलदत्त जोशी को नोटिस

जोधपुर.

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविकुमार सुरपुर ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रशिक्षण व प्रस्थान कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने पर कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक, प्रथम) समेत 8 अधिकारियों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत नोटिस जारी किया है।

जिला परिषद के सीईओ और प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि मंगलवार को सेक्टर अधिकारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण व प्रस्थान कार्यक्रम में कृषि विवि के कुलसचिव मोतीलाल मेहरिया, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक, प्रथम) धर्मेंद्रकुमार जोशी, राजकीय पोलिटेक्निक महाविद्यालय के प्रवक्ता सुधीरकुमार शर्मा और लालचन्द पंवार, सहायक वाणिज्यकर अधिकारी रामनिवास जाट और कृष्णकन्हैया बोराणा, वाणिज्यकर अधिकारी आनंद कुमार गांधरीय व जोधपुर डिस्कॉम में अधिशाषी अभियंता सुनीलदत्त जोशी को नोटिस जारी किए हैं।

जेडीए ने हटाए होर्डिंग्स, बैनर
जेडीए के दस्ते ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के 1395 होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर्स, फ्लेक्स व फ्लैग्स हटाए।

Published on:
10 Oct 2018 01:59 am