जोधपुर

जोधपुर में गायब हुआ कोरोना

    पांचवें दिन लगातार कोरोना शून्य और 1 डिस्चार्ज
less than 1 minute read
Aug 07, 2021
अब आधे से ज्यादा जोन व ब्लॉक में एक्टिव केस शून्य
अब आधे से ज्यादा जोन व ब्लॉक में एक्टिव केस शून्य

जोधपुर. एक अच्छी खबर यह है कि पिछले पांच दिनों से जोधपुर में कोरोना संक्रमण गायब हो गया। शनिवार को जोधपुर जिले में शून्य पॉजिटिव आए और 1 डिस्चार्ज हुआ। जोधपुर में कुल 19 जोन व ब्लॉक हैं। इनमें आधे से ज्यादा जोन व ब्लॉक में केवल शून्य संक्रमित बचे हैं। अगस्त माह के 7 दिनों में 4 पॉजिटिव, 9 डिस्चार्ज व शून्य मौत हैं। इस साल 71208 पॉजिटिव, डिस्चार्ज 67465 और 12 सौ की मौत हो गई है।

--

25439 ने लगाई प्रथम डोज

जिले में शनिवार को 25439 जनों को प्रथम डोज लगी। 6847 को द्वितीय डोज लगी। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने कहा कि 126 साइट्स पर वैक्सीनेशन हुआ। निगम उत्तर के वार्ड संख्या 58 में पार्षद अशोक कुमार खींची ने मजदूरों के लिए ऑनस्पॉट वैक्सीनेशन कराया। स्वास्थ्य मित्र उमेश छंगाणी ने बताया कि डॉ. मुकेश अरोड़ा के नेतृत्व में यूपीएचसी महामंदिर ने बाबू लक्ष्मणसिंह पार्क में 220 जनों को टीका लगा।

बोरावास में 230 डोज लगी
बोरावास गांव में वैक्सीनेशन शिविर हुआ। समाजसेवी नरेश गौड़ ने बताया कि 230 जनों के कोविड बचाव टीका लगा। महेन्द्र गौड़, डॉ. हनुमान विश्नोई, मेल नर्स मेहकाराम विश्नोई व सुरेश आदि वैक्सीनेशन कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी ग्रामवासियों में उत्साह के साथ टीका लगवाया।

Updated on:
07 Aug 2021 11:33 pm
Published on:
07 Aug 2021 11:33 pm