जोधपुर

अब जोधपुर में यहां नहीं लगेगा 10 तारीख का हाट बाजार

- निगम ने बदली हाट बाजार की जगह- हर माह की 10 तारीख को तारघर के नजदीक लगता था हाट बाजार  
less than 1 minute read
Jan 07, 2020
अब जोधपुर में यहां नहीं लगेगा 10 तारीख का हाट बाजार
अब जोधपुर में यहां नहीं लगेगा 10 तारीख का हाट बाजार

जोधपुर.
शहर में सालों से 10 तारीख को हाट बाजार लगता आया है। रेलवे सहित कई बड़े विभागों में तनख्वाह 10 तारीख को मिलने के कारण यह बाजार लगाया जाता था। कई बार इस हाट बाजार का स्थान बदला गया। तारघर के समीप लगने वाला हाट बाजार दस जनवरी को गांधी मैदान में लगेगा।
नगर निगम आयुक्त सुरेश ओला की ओर से जारी आदेश के अनुसार इस बार 10 जनवरी से गांधी नगर मैदान में हाट बाजार लगाया जाएगा। गांधी मैदान में ठेला लगाने से पहले निगम मुख्यालय से रसीदें जारी की जाएगी। सभी वेंडर्स को निर्देश दिए गए हैं कि तारघर के समीप ठेला न लगाएं। इसके लिए दो माह से प्रयास किए जा रहे थे। इस संबंध मे मंगलवार को बैठकों का दौर हुआ। साथ ही गांधी मैदान में वेंडर्स के लिए लाइनिंग करने का काम शुरू हो गया है। साथ ही 10 तारीख के बाद वेंडर्स गांधी मैदान न रहे इसके लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

Published on:
07 Jan 2020 10:50 pm