जोधपुर

सोचिए क्या होगा, जब गोबर से बनी ईंट से बनेगा आपके सपनों का घर, अंदर दिखेगा कुदरत का करिश्मा

लैब ने प्रमाणित करते हुए इसे बिल्डिंग बनाने के उपयोग में लेने के काबिल माना है। ये ईंटें मकान का भार, बारिश व तूफान के थपेड़े भी सहन कर सकती हैं।
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2023, 3:19 PM IST
indicau_bricks.jpg

जयकुमार भाटी, जोधपुर। अब गाय के गोबर से बनी ईंटों से लोग अपने सपनों का आशियाना बना सकेंगे। लागत में कम और वजन में हल्की होने के साथ यह तकनीक इको फ्रेंडली भी साबित हो रही है। एमबीएम यूनिवर्सिटी के आर्किटेक्चर विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका मेहता ने बताया कि विवि में वर्ष 2020 में एक रिसर्च के तहत इसे शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें- सावधानः रात 12 बजे के बाद आपके साथ होती है कोई वारदात तो भूलकर भी ना जाएं पुलिस थाना, मामला करेगा हैरान

इसके बाद इसे बनाने के मैटर पर रिसर्च किया। फिर गोबर के प्रयोग से इसे बनाया गया। बाद में रेडिएशन मापने और तापमान कम करने के लिए इस पर रिसर्च करते हुए दिल्ली की टेरी लैब से इसको प्रमाणित भी करवाया है। डॉ. प्रियंका ने बताया कि इंडिकाऊ ब्रिक्स से पौने तीन वर्ष पूर्व दस बाई दस साइज का एक कमरा विवि में तैयार करवाया है। बारिश होने पर भी इस कमरे को नुकसान नहीं पहुंचा। लैब ने प्रमाणित करते हुए इसे बिल्डिंग बनाने के उपयोग में लेने के काबिल माना है। ये ईंटें मकान का भार, बारिश व तूफान के थपेड़े भी सहन कर सकती हैं।

ईंट गोबर और लाइम के मेल से बनी है। ईंट को इंडिकाऊ ब्रिक्स नाम दिया गया है। ये ईंटें वजन में हल्की होने के साथ घर के अंदर और बाहर के तापमान को संतुलित रखती हैं। खासतौर से गर्मी के दिनों में यह ठंडी रहती है और बारिश में खराब नहीं होती। प्रदूषण और हानिकारक रेडिएशन के असर को कम करती है।


गोबर की ईंटों से बने भवन में ऑक्सीजन का स्तर बहुत अच्छा होता है। यह जीवाणु संक्रमण के जोखिम को कम करने के साथ भवन का आंतरिक तापमान संतुलित रखती है। विकिरण व कार्बन की मात्रा कम करने में मदद करती है।

- कमलेश कुम्हार, वास्तुविद्, जोधपुर

Published on:
Also Read
View All
पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता