क्षेत्र के बारनी खुर्द गांव निवासी गुमानराम पारासरिया के खेत में एक टिटहरी के दिए गए चार अंडों को देखकर तो किसान खासे खुश नजर आ रहे हैं। पूर्व आरआई गुमानराम ने बताया कि चाहे विज्ञान इसको नहीं मानता हो, लेकिन ग्रामीण व किसान इस बात को पूरी तरह से मानते हैं कि अक्सर टिटहरी जमीन पर ही अंडे देती है, लेकिन यदि टिटहरी के ये अंडे किसानों को जमीन तल से किसी ऊंची जगह या ऊंचाई वाले स्थान पर मिल जाए, तो उस साल बरसात बहुत अच्छी होती है।