जोधपुर। एंड्रॉइड मोबाइल पर नए मैलवेयर स्पिनओके का हमला हुआ है। इसने प्ले स्टोर पर मौजूद 193 एप को संक्रमित कर दिया है। गूगल प्ले स्टोर को जानकारी मिलने के बाद धीरे-धीरे संक्रमित एप हटाए जा रहे हैं, लेकिन फिर भी वर्तमान में 43 संक्रमित एप प्ले स्टोर पर मौजूद हैं। स्पिनओके ने अधिकतर गेमिंग एप को निशाना बनाया है।