जोधपुर

अब कोरोना के 100 से कम ही एक्टिव केस

कोरोना के 11 नए रोगी मिले
2 min read
Feb 03, 2021
अब कोरोना के 100 से कम ही एक्टिव केस
अब कोरोना के 100 से कम ही एक्टिव केस

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना खत्म होने के कगार पर पहुंच गया है। सरकारी अस्पतालों में कोविड वार्डों में ताले जड़े जा रहे हैं। इन वार्डों के दोबारा पूर्व की भांति उपयोग लेने को लेकर रूपरेखा बनाई जाने लगी है। जोधपुर में जहां नवंबर माह में कोरोना संक्रमित के 5 हजार से अधिक एक्टिव केस चल रहे थे, वहीं अब नए वर्ष के दूसरे माह में कोरोना के केस जोधपुर में 100 से भी नीचे उतर गए हैं। वर्तमान में करीब 92 कोरोना एक्टिव केस है।

मई-जून माह में जोधपुर में कोरोना के एक्टिव केस 100 से कम चल रहे थे। अब 7-8 माह बाद कोरोना के केस 100 से नीचे उतरे है। जबकि जोधपुर में जुलाई के बाद से कोरोना एक्टिव केस बढऩे लगे थे। सितंबर-नवंबर में कोरोना के एक्टिव केस 5 हजार से बाहर चले गए थे।एमडीएम में कोरोना का एक भी रोगी भर्ती नहींसंभाग के सबसे बड़े मथुरादास माथुर अस्पताल में कोरोना का एक भी रोगी भर्ती नहीं है। यहां सारे बैड खाली हो गए हैं। वहीं जनाना विंग के कई वार्डों में ताले लगा दिए गए हैं। न्यू गायनी, लेबर रूम, पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड 1 व 2, पेडियाट्रिक वार्ड प्रथम, द्वितीय, तृतीय, पीआइसीयू व नर्सरी सभी खाली है। लगभग 150 नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्निशियन, फार्मासिस्ट, काउंटरकर्मी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी फ्री हो गए है।

11 नए संक्रमित मिले

जोधपुर में कोरोना के बुधवार को 11 नए संक्रमित मिले और 8 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। जोधपुर में अब तक 60934 रोगी संक्रमित और 918 की मौत हो चुकी है। फरवरी के 3 दिनों में 26 रोगी संक्रमित हुए हैं। जोन अनुसार प्रतापनगर-1, शहर परकोटा- 0, उदयमंदिर-0, महामंदिर-0, मसूरिया-2, शास्त्रीनगर-1, मधुबन-1, रेजिडेंसी-1, बीजेएस- 1 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-0, सालावास ( लूणी)-0, बिलाड़ा-1, भोपालगढ़-1, ओसियां-0, बावड़ी-1, फलोदी-1, बाप-1, शेरगढ़-0 और बालेसर-2 संक्रमित बताए गए हैं।

Published on:
03 Feb 2021 11:02 pm