जोधपुर

अब पीपाड़सिटी में डीटीओ के ठिकाने की तलाश शुरू!

पीपाड़सिटी (जोधपुर). मुख्यमंत्री की ओर से पीपाड़सिटी में परिवहन निरीक्षक कार्यालय को जिला परिवहन अधिकारी में क्रमोन्नित को घोषणा के बाद अब विभाग ने डीटीओ ऑफिस के लिए नए ठिकाने की तलाश शुरू कर दी।
2 min read
Mar 18, 2020
Now the search for the place of DTO started in Piparcity
अब पीपाड़सिटी में डीटीओ के ठिकाने की तलाश शुरू!

पीपाड़सिटी (जोधपुर). मुख्यमंत्री की ओर से पीपाड़सिटी में परिवहन निरीक्षक कार्यालय को जिला परिवहन अधिकारी में क्रमोन्नित को घोषणा के बाद अब विभाग ने डीटीओ ऑफिस के लिए नए ठिकाने की तलाश शुरू कर दी।


सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से राज्य बजट में की घोषणा को आगामी वितीय वर्ष में मूर्तरूप देने के लिए परिवहन विभाग ने कवायद शुरू की है।

जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय स्टाफ के साथ वाहनों की संख्या को देखते हुए नए भवन व ट्रेक के लिए दस बीघा भूमि की आवश्यकता हैं। इसको लेकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी जोधपुर ने उपजिला कलक्टर के साथ वांछित भूमि का अवलोकन किया।

वर्तमान में परिवहन निरीक्षक का कार्यालय नानण रोड पर दो दुकानों में संचालित किया जा रहा हैं। पालिका की ओर से चिरढ़ाणी रोड पर परिवहन विभाग के लिए छह बीघा का भूखंड आरक्षित है। जबकि विभाग ने डीटीओ ऑफिस के निर्धारित मानदंड के अनुरूप दस बीघा भूमि की जरूरत बताई हैं। इसको देखते हुए अधिकारियों के दल ने पीपाड़सिटी शहरी क्षेत्र के साथ पेराफेरी के सिंधीपुरा में भी सरकारी भूखंडों का अवलोकन किया हैं।

डाक बंगले में अस्थाई ठिकाना

राज्य सरकार की ओर से डीटीओ ऑफ्सि के लिए भवन ओर संसाधनों के बजट प्रस्ताव से पहले उपखंड मुख्यालय के पास सार्वजनिक विभाग के पुराने डाक बंगला भवन का चयन किया हैं। इसमें जिला परिवहन अधिकारी के साथ आवश्यक स्टाफ के बैठने और वाहनों के परीक्षण को देखते हुए अस्थाई ऑफिस के रूप में चयन किया हैं। यहां पहले तहसील कार्यालय भी खोला हैं, जो साथीन रोड पर तहसीलदार के नए भवन में चले जाने के बाद ये खाली पड़ा है। इसको परिवहन विभाग को सौंपने की जिला कलक्टर स्तर पर विभाग कार्रवाई कर रहा है।

वाहन पंजीकरण कोड आर.जे.54
पीपाड़सिटी में जिला परिवहन अधिकारी के पदस्थापना के साथ आगामी एक अप्रेल से नए वाहन रजिस्ट्रेशन का कोड आर जे 54 के आबंटन के साथ ही शहर में परिवहन विभाग की जिला स्तर की सुविधाएं वाहन चालकों को उपलब्ध हो सकेगी। इससे क्षेत्र के बिलाड़ा, पीपाड़सिटी, भोपालगढ़ व बावड़ी पंचायत समिति क्षेत्र के लोगों की लाभ मिल सकेगा, अब जोधपुर जाने से समय और धन की बर्बादी पर भी अंकुश लग सकेगा।

इन्होंने कहा

परिवहन विभाग के आधिकारिक दल ने डीटीओ ऑफिस के लिए आवश्यक भूखंडों और अस्थाई भवन का भौतिक सत्यापन किया हैं।

-शैतानसिंह राजपुरोहित, उपजिला कलक्टर, पीपाड़सिटी।

मुख्यमंत्री की बजट घोषणा को देखते हुए विभाग पीपाड़सिटी में अपे्रल माह में डीटीओ कार्यालय शुरू करेगा। इसके लिए जिला कलक्टर को रिपोर्ट प्रेषित की हैं।

-रामनारायण बडग़ुर्जर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, जोधपुर।

Published on:
18 Mar 2020 05:59 pm