जोधपुर

एनएसयूआई ने घोषित किया अध्यक्ष पद का प्रत्याशी

एनएसयूआई ने घोषित किया अध्यक्ष पद का प्रत्याशी
less than 1 minute read
Aug 14, 2019
jodhpur
एनएसयूआई ने घोषित किया अध्यक्ष पद का प्रत्याशी

जोधपुर.

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बुधवार रात को घोषित कर दिया। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष दिनेश परिहार ने बताया कि संगठन ने हनुमान तरड़ को टिकट लिया है। शेष 3 पदों पर प्रत्याशियों की घोषणा बाद में की जाएगी।
हनुमान जेएनवीयू में समाजशास्त्र में एमए प्रीवियस के छात्र हैं। हनुमान ने बताया कि इस चुनाव में उनका मुख्य मुद्दा विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली को ऑनलाइन करना रहेगा ताकि छात्र छात्राओं के घर बैठे विश्वविद्यालय से संबंधित सभी कार्य संपन्न हो सके। ग्रामीण परिवेश से आने वाले विद्यार्थियों के लिए एनसीसी एनएसएस जैसी गतिविधियों को बढ़ाना भी प्रमुख कार्य में शामिल रहेगा।

एबीवीपी में कौन होगा उम्मीदवार
अब देखते है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपना उम्मीदवार किसे चुनती है। पिछले दो वर्षो पर नजर डाले तो एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने ही चुनाव में जीत हासिल की है। एनएसयूआई ने इस बार भी जाट कार्ड खेलते हुए जाट उम्मीदवार को टिकट दिया है। दो कार्यकाल में भी कांता ग्वाला व सुनिल चौधरी को टिकट दिया था, जिन्होंने एनएसयूआई प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की थी।

Published on:
14 Aug 2019 09:54 pm