जोधपुर

राजस्थान एनएसयूआई प्रभारी ने दिए छात्र रसोई के निर्देश, वीडियो कांफ्रेंस में ली जानकारी

कोरोना महामारी के चलते शिक्षा व छात्र जीवन में भी खासी कठिनाइयों का दौर जारी है। कक्षाओं का संचालन बंद होने और उच्च शिक्षा की परीक्षाएं प्रभावित होने से छात्र परेशान हैं। वहीं कई स्थानों पर विद्यार्थी अपने घरों से दूर लॉकडाउन में कैद हैं। ऐसे में कई विद्यार्थियों को रहने खाने की असुविधा उत्पन्न हो रही है।
less than 1 minute read
NSUI rajasthan in charge gave instructions to help students
राजस्थान एनएसयूआई प्रभारी ने दिए छात्र रसोई के निर्देश, वीडियो कांफ्रेंस में ली जानकारी

जोधपुर. कोरोना महामारी के चलते शिक्षा व छात्र जीवन में भी खासी कठिनाइयों का दौर जारी है। कक्षाओं का संचालन बंद होने और उच्च शिक्षा की परीक्षाएं प्रभावित होने से छात्र परेशान हैं। वहीं कई स्थानों पर विद्यार्थी अपने घरों से दूर लॉकडाउन में कैद हैं। ऐसे में कई विद्यार्थियों को रहने खाने की असुविधा उत्पन्न हो रही है।

इसको लेकर छात्रसंघ संगठन एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान प्रभारी गौरव तुषिर ने वीडियो कांफ्रेंस की। इसके जरिए उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष और संगठन के सभी जिलाध्यक्षों को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कोरोना महामारी में संगठन की ओर से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और प्रत्येक जिले में छात्र रसोई शुरू करने को कहा। साथ ही सैनेटाइजर और मास्क आदि भी विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

संगठन के दिनेश परिहार ने बताया कि राज्य प्रभारी के निर्देशों की पालना के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को सूचित कर कार्य करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन भी विद्यार्थियों को समस्याएं आ रही हैं। उन तक राहत कार्य पहुंचाए जाएंगे। अग्रिम आदेशों के लिए भी सदस्यों को सूचित कर लोकजनहितार्थ कार्यों के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Published on:
14 May 2020 12:14 pm