जोधपुर

जोधपुर में फिर खतरा बनने लगा है कोरोना, कल 24 घंटे में 81 मरीज, एक की मौत से बढऩे लगी है चिंता

सूर्यनगरी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। शहर में रविवार को 81 मरीज एक साथ पॉजिटिव आए है, जबकि इससे पहले इतनी बड़ी संख्या में पॉजिटिव नहीं आए थे। कोरोना से प्रतापनगर निवासी वृद्ध की मौत भी हुई है।
less than 1 minute read
number of corona positive cases is increasing in jodhpur
जोधपुर में फिर खतरा बनने लगा है कोरोना, कल 24 घंटे में 81 मरीज, एक की मौत से बढऩे लगी है चिंता

जोधपुर. सूर्यनगरी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। शहर में रविवार को 81 मरीज एक साथ पॉजिटिव आए है, जबकि इससे पहले इतनी बड़ी संख्या में पॉजिटिव नहीं आए थे। कोरोना से प्रतापनगर निवासी वृद्ध की मौत भी हुई है। इस बढ़ते रिकॉर्ड ने प्रशासन के चेहरे पर भी अब चिंता की लकीरें खिंचना शुरू कर दिया है। बढ़ते मरीजों को देखते हुए शहरवासियों को और अधिक सावधानी बरतने की जरूरत पड़ गई है। जोधपुर में कोरोना का आंकड़ा 1843 पर जा पहुंचा है। 23 कोरोना संक्रमितों की जोधपुर में मौत हो चुकी है।

प्रतापनगर निवासी अजीज बेग मुराद (64) की महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। रोगी को सीवीए संक्रमण के साथ मधुमेह भी था। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज व अन्य ने 395 मरीजों की जांच कर 4 संक्रमित बताए। इसी प्रकार एम्स ने 310 सैंपल जांचें तो 30 नए मरीज सामने आए। डीएमआरसी ने 1047 सैंपल जांच कर 47 मरीज संक्रमित बताए। संक्रमितों में 50 पुरुष व 31 महिलाएं हैं। कलाल कॉलोनी गली नंबर 9 और प्रतापनगर में फिर से एक दर्जन से ज्यादा संक्रमित मरीज सामने आए हैं। भीतरी शहर में सर्राफा बाजार व तापी बावड़ी से भी अब संक्रमित मरीज सामने आए हैं। नागौरी गेट निवासी एक प्रसूता भी संक्रमित आई है, जिसे एमडीएम अस्पताल रैफर किया गया है।

Published on:
08 Jun 2020 11:47 am