जोधपुर

तेल से भरे टैंकर ने बाइक सवार को कुचला

बालेसर. छपरा राष्ट्रीय राजमार्ग 125 पर शनिवार दोपहर को तेज गति से आ रहे तेल टैंकर ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
less than 1 minute read
road accident
तेल से भरे टैंकर ने बाइक सवार को कुचला

बालेसर. छपरा राष्ट्रीय राजमार्ग 125 पर शनिवार दोपहर को तेज गति से आ रहे तेल टैंकर ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रॉयल्टी ठेकाकर्मी भालू राजवां निवासी अर्जुन सिंह (30 ) पुत्र भंवरसिंह बाइक से जा रहा था। तभी बालेसर की तरफ से आ रहे तेल के टैंकर ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में टैंकर अर्जुन सिंह के ऊपर से निकल गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने गंभीर घायल अर्जुन को जोधपुर पहुंचाया। वहां निजी अस्पताल में अर्जुन का काफी देर इलाज चला। शाम करीब ५.३० बजे गंभीर घायल अर्जुन की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार तेल टैंकर जोधपुर से डीजल व पेट्रोल भरकर जैसलमेर की तरफ जा रहा था। छपरा के पास टैंकर ने आगे बाइक सवार को चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम एमडीएम अस्पताल से करवाया जाएगा। निसं

Updated on:
21 Oct 2018 01:21 am
Published on:
21 Oct 2018 01:21 am