जोधपुर

डेंगू से डेढ़ माह की बच्ची की मौत, 43 नए केस मिले

  डेंगू की भयावहता
less than 1 minute read
Nov 16, 2021
डेंगू से डेढ़ माह की बच्ची की मौत, 43 नए केस मिले
डेंगू से डेढ़ माह की बच्ची की मौत, 43 नए केस मिले

जोधपुर. जोधपुर में डेंगू की भयावहता कम ही नहीं हो रही है। अब उम्मेद अस्पताल में भर्ती डेढ़ माह के बच्ची की डेंगू से मौत हो गई। जोधपुर में ये अब तक की नौवीं मौत बताई जा रही है। कोरोना की तरह स्वास्थ्य विभाग व अस्पतालों के जिम्मेदार डेंगू के आंकड़े व मौतें भी छिपा रहे हैं। किसी प्रकार से जानकारी सावर्जनिक नहीं की जा रही है। मंगलवार को 43 नए डेंगू रोगी मिले है। 21 केस एम्स और 22 केस डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पतालों से सामने आए हैं। डेंगू रोगियों की संख्या 13 सौ पार हो गई है। चिकित्सा प्रशासन के अब तक किए गए तमाम प्रयास डेंगू रोगियों की बढ़ती संख्या के आगे विफल नजर आ रहे हैं।

इधर, कोरोना शून्य

जोधपुर जिले में कोरोना रोगियों की संख्या मंगलवार को शून्य रही। वहीं कोरोना के गत 16 दिन में महज 1 केस सामने आया है। 1 कोरोना रोगी डिस्चार्ज और 1 वर्तमान में एक्टिव केस चल रहा है। अब तक 71249 पॉजिटिव, डिस्चार्ज 67508 और 12 सौ की मौत हुई।
5683 को लगी द्वितीय डोज

कोविड वैक्सीनेशन मंगलवार को 146 साइट्स पर चला। जिसमें 5683 को द्वितीय डोज लगाई गई और प्रथम डोज लेने वालों की संख्या 1223 रहीं।

Updated on:
16 Nov 2021 11:16 pm
Published on:
16 Nov 2021 11:16 pm