जोधपुर

जोधपुर में कोरोना से एक दिन का नवजात भी संक्रमित, अब तक 126 मरीजों की मौत

- राज्यसभा सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत संक्रमित- जोधपुर में संक्रमितों का आंकड़ा 9 हजार पार करते हुए 9206 पर पहुंचा - 2 दिन में कोरोना से 401 मरीज संक्रमित और 2 की मौत- रविवार को कोरोना से दो मौतें
2 min read
Aug 17, 2020
जोधपुर में कोरोना से एक दिन का नवजात भी संक्रमित, अब तक 126 मरीजों की मौत
जोधपुर में कोरोना से एक दिन का नवजात भी संक्रमित, अब तक 126 मरीजों की मौत

जोधपुर. कोरोना संक्रमण का कहर जोधपुर में जारी है। लगातार संक्रमित और लोगों के मरने का दौर जारी है। जोधपुर में गत दो दिन में 401 मरीज संक्रमित सामने आए हैं। जोधपुर में शनिवार को 214 तो रविवार को १८७ संक्रमित हुए हैं। शनिवार को २८२४ सैंपल की जांच में ७.५७ फीसदी संक्रमित निकले। वहीं कोरोना से कोई मौत नहीं हुई और २८८ मरीज डिस्चार्ज हुए। वहीं रविवार को २४०५ सैंपल की जांच में ७.७७ फीसदी संक्रमित सामने आए। रविवार को कुल २२९ मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। इसमें डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पतालों से ७६ और होम आइसोलेशन से १५३ मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। दो मरीजों की कोरोना से मौत हुई हैं।

राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत कोरोना पॉजिटिव
राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत कोरोना संक्रमित हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि शुरुआती लक्षण दिखने पर टेस्ट कराया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि गत कुछ दिनों से जो लोग उनके संपर्क में आए हैं, वे खुद को आइसोलेटेड रख स्वयं की जांच करा लें।

१ दिन का नवजात संक्रमित, पैरेंट टू चाइल्ड ट्रांसमिशन का मामला नागौरी गेट निवासी एक दिन का नवजात भी संक्रमित आया है। जबकि इससे पहले गत 24 मई को नागौरी गेट विजय चौक निवासी 48 घंटे पहले जन्मीं एक नवजात बच्ची कोरोना पॉजिटिव आई थी। इस बच्ची को मां के गर्भ में ही कोरोना संक्रमण हो गया था। इसे चिकित्सकीय भाषा में पैरेंट टू चाइल्ड ट्रांसमिशन कहा जाता है।

दो मौतें, एम्स ले जाने के दौरान एक ने रास्ते में दम तोड़ा
कल्लों की गली निवासी ओमप्रकाश जोशी ( ७८) की रविवार को कोरोना से मौत हो गई। इन्हें गुरुवार को श्वास में तकलीफ के कारण बासनी स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एम्स ले जाया जा रहा था, जहां बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई। वहीं नई सडक़ निवासी परसराम (६५ ) की भी मौत हो गई। इन्हें कोरोना के अलावा अन्य बीमारी भी बताई गई।

Updated on:
17 Aug 2020 09:58 am
Published on:
17 Aug 2020 09:58 am