
जोधपुर। जोधपुर में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक स्लीपर बस पलटने से एक महिला की मौत हो गई और बारह लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार स्लीपर कोच बस कोटा से जोधुपर आ रही थी। सवेरे खारिया मीठापुर इलाके में अचानक बस चालक को नींद की झपकी आई और बस पलट गई। बस में तेरह सवारियां चोटिल हुई। एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
दूसरी ओर जमवारामगढ़ में बीती रात बारातियों से भरी बस और ट्रेलर में आमने—सामने की टक्कर हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बस में सवार अधिकतर बाराती गहरी नींद में थे। हादसे में चौदह बाराती घायल हो गए। कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
जमवारामगढ़ हादसे के बारे में आंधी थाना पुलिस ने बताया कि बीती रात दौसा— मनोहरपुर हाइवे पर रामजीपुरा गांव के पास बीती रात यह हादसा हुआ। गोलकाबास गांव से बारात लेकर जब बस सरजोली लौट रही थी उस समय हादसा हुआ। हादसे में गंभीर घायल दस बारातियों को इलाज के लिए देर रात जयपुर इलाज के लिए भेज दिया गया। वहीं दौसा जिला अस्पताल में बाकि घायलों को भर्ती कराया गया है।