जोधपुर

कापरड़ा में भीषण सडक़ दुर्घटना, 2 की मौत

वहीं हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार भी सकते में आ गया।
less than 1 minute read
crime news of jodhpur
कापरड़ा में हुआ भीषण सडक़ हादस, एक की मौत

बिलाड़ा/राष्ट्रीय राजमार्ग पर विष्णु की ढाणी कापरड़ा के पास कार व ट्रक की भिड़ंत में 2 लोगो की मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया। सहायक उपनिरीक्षक शिवराम ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे विष्णु की ढाणी के पास कार ट्रक सड़क दुर्घटना में विकास पुत्र ओमप्रकाश गोदारा उम्र 28 साल निवासी खांगटा व डॉ गौरव पुत्र देवीलाल भाकर उम्र 40 साल निवासी जोधपुर की मौत हो गई। विकास की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई जबकि गौरव की जोधपुर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। वही कृष्णानु पुत्र कैलास बेनीवाल निवासी जोधपुर का जोधपुर के अस्पताल में ईलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार कार बिलाडा से जोधपुर की तरफ जा रही थी और जोधपुर से बिलाडा की तरफ ट्रक आ रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुच कर घायलो को अस्पताल पहुँचाया।हादसे की खबर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हादसा इतना भीषण था कि कार खासी क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे में क्षतिग्रस्त कार और ट्रक के कारण सडक़ पर वाहनों का तांता लग गया। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया। वहीं हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार भी सकते में आ गया।

Updated on:
21 Mar 2019 11:17 am
Published on:
21 Mar 2019 11:15 am