जोधपुर

रफ्तार के रोमांच ने दी मौत

- कार-बोलेरो भिड़ंत में एक की मौत- पीथावास गांव के पास हादसा
less than 1 minute read
One killed in car-Bolero accident
रफ्तार के रोमांच ने दी मौत

जोधपुर. डांगियावास थानान्तर्गत पीथावास गांव में गुरुवार शाम कार व बोलेरो की भिड़ंत में कार चालक की मौत हो गई। थानाधिकारी सुभाषचन्द्र के अनुसार पीथावास गांव के पास मंदिर से कुछ आगे शाम करीब छह बजे कार व बोलेरो पिकअप की भिड़ंत हो गई। वाहनों की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि उसके पास बैठा एक अन्य युवक घायल हो गया। बोलेरो चालक हरजीराम जाट भी घायल हो गया। दोनों घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया है। कार चालक का शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक व उसके साथ घायलों के नाम व पते की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन एक युवक जाजीवाल धोरा व दूसरा फिटकासनी गांव रहने वाला बताया जाता है। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लिए हैं।

Published on:
15 Feb 2019 02:14 am