जोधपुर

अब जोधपुर में सामने आया कोरोना पॉजीटिव मरीज, प्रशासन की उड़ी नींद

सूत्रों के अनुसार यह मरीज होम आइसोलेशन में था। जिसे रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल बुलाया गया। इस पूरे मामले में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा तक भी जानकारी पहुंचा दी है।
less than 1 minute read
one man found positive of coronavirus in jodhpur outbreak
सामने आ ही गया जोधपुर का पहला कोरोना पॉजीटिव मरीज, प्रशासन की उड़ चुकी है नींद

जोधपुर. कोरोना वायरस का खौफ रविवार को जनता कर्फ्यू के बीच डरावना मंजर लेकर आया। इसी माह तुर्की से जोधपुर लौटे शास्त्रीनगर निवासी करीब 36 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया गया है। फिलहाल युवक की सेहत ठीक बताई जा रही है। वहीं रात्रि में जारी रिपोर्ट ने जोधपुर जिला प्रशासन की नींद उड़ा दी। सुबह से ही अधिकारी जोधपुर में दौड़ते-भागते नजर आए।

वहीं इस संक्रमित मरीज की एक और नमूना रिपोर्ट को और अधिक पुख्ता करने के लिए पूणे वायरोलॉजिकल लैब में भेजा जाएगा। वहां भी सैंपल जांच के बाद पॉजिटिव होने की पुष्टि की जाएगी। मरीज के परिजनों व नजदीकियों के नमूने लिए जाएंगे। आसपास क्षेत्र में पुलिस लगा दी गई है। जोधपुर में संभाग भर से अब तक 60 से अधिक सैंपल जांच में लगाए जा चुके है। इस मरीज को एमडीएम आइसोलेशन से अन्यत्र कई वैलनेस सेंटर भी शिफ्ट किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार यह मरीज होम आइसोलेशन में था। जिसे रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल बुलाया गया। इस पूरे मामले में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा तक भी जानकारी पहुंचा दी है। राज्य सरकार ने कई तरह की हिदायतें भी प्रशासन को दी है। उसी अनुसार अब कई एडवाइजरी जारी होगी।

Updated on:
22 Mar 2020 11:30 am
Published on:
22 Mar 2020 10:09 am