जोधपुर

नहीं थम रहा कांगो फीवर का आतंक, एम्स में एक और संदिग्ध रोगी भर्ती, मरीज ने कुछ दिन पहले ही खरीदीं थी गाएं

जोधपुर. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जोधपुर एम्स) में रविवार को क्रीमियन कांगो हेमरेजिक फीवर (सीसीएचएफ) रोग का एक और संदिग्ध रोगी भर्ती किया गया है।
less than 1 minute read
one more congo fever patient admitted to jodhpur aiims
नहीं थम रहा कांगो फीवर का आतंक, एम्स में एक और संदिग्ध रोगी भर्ती, मरीज ने कुछ दिन पहले ही खरीदीं थी गाएं

जोधपुर. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जोधपुर एम्स) में रविवार को क्रीमियन कांगो हेमरेजिक फीवर (सीसीएचएफ) रोग का एक और संदिग्ध रोगी भर्ती किया गया है।

जानकारी अनुसार एयरफोर्स निवासी 32 वर्षीय युवक की जांच में प्लेटलेट्स कम आई हैं। उसे तेज बुखार के साथ उल्टी की शिकायत है। रोगी का उपचार चल रहा है। उसने कुछ दिन पहले 7 गायें खरीदी थी। इनमें से एक गाय की तीन दिन बाद मौत हो गई। रोगी को पशुओं के साथ हिस्ट्री को लेकर ही संदिग्ध माना जा रहा है। उसके सैम्पल सोमवार को पुणे वायरोलॉजिकल लैब भेजे जा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि गत एक सितम्बर को कांगो का पहला मामला डाली बाई क्षेत्र में सामने आया था। इस रोगी ने अहमदाबाद जाकर इलाज लिया था। रोग की पुष्टि होते ही उसके संदिग्ध पुत्र-पुत्री को अहमदाबाद रैफर करवा दिया गया। गत मंगलवार को जोधपुर एम्स में कांगो फीवर से बोरूंदा निवासी महिला व जैसलमेर निवासी युवक की मौत का खुलासा हुआ था। इन रोगियों के घर के आसपास व बाड़ों में लगातार स्प्रे, फोगिंग व स्क्रीनिंग का कार्य चल रहा है।

Published on:
16 Sept 2019 09:14 am