जोधपुर

जेएनवीयू में एक और कोरोना पॉजिटिव, घबराए कर्मचारी

jodhpur corona news - सभी कर्मचारियों को टेस्ट करवाकर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश
less than 1 minute read
जेएनवीयू में एक और कोरोना पॉजिटिव, घबराए कर्मचारी
जेएनवीयू में एक और कोरोना पॉजिटिव, घबराए कर्मचारी

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की गोपनीय शाखा का एक और कर्मचारी गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव मिला। दो दिन पहले ही परीक्षा शाखा की प्रभारी संक्रमित पाई गई थी। दोनों ही प्रतापनगर निवासी है। विवि ने परीक्षा शाखा को तो दो दिन पहले बंद कर दिया, लेकिन गोपनीय शाखा खुली रखने पर कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया।

विवि केंद्रीय कार्यालय के दो कर्मचारियों के पॉजिटिव मिलने पर कई कर्मचारी काम पर नहीं पहुंचे तो रजिस्ट्रार ने उन्हें नोटिस जारी कर तलब किया। इसके बाद एक और नोटिस जारी कर विवि कार्मिकों को कोरोना टेस्ट करवाकर उसकी लिखित रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना जांच से पहले कर्मचारियों को कार्यालय आना है या नहीं, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

शृद्धांजलि सभा में 40 से अधिक लोग
विवि के पूर्व कुलपति प्रो एलएस राठौड़ के निधन पर विवि केंद्रीय कार्यालय में आयोजित शृद्धांजलि सभा में विवि के 40 से अधिक कर्मचारी व शिक्षक शामिल हुए। विवि के सभी अनुभागों में कर्मचारी पास-पास बैठकर काम करते हैं। ऐसे में कई कर्मचारियों में कोरोना को लेकर भय फैल गया है। कर्मचारियों ने केंद्रीय कार्यालय बंद करने की मांग की है।

नेगेटिव आने पर काम पर आना होगा
विवि पूरा बंद नहीं किया जा सकता। हमनें सभी को कोरोना जांच कराने के लिए कहा है। जांच रिपोर्ट नेगेटिव मिलने वाले कर्मचारियों को विवि आना होगा।
-प्रो प्रवीण चंद्र त्रिवेदी, कुलपति, जेएनवीयू जोधपुर

Published on:
11 Jun 2020 09:59 pm