जोधपुर

रोक के बावजूद पटाखों की बिक्री करने वाला एक व्यक्ति गिरफ्तार

- 56 किलो पटाखे जब्त- राज्य सरकार ने पटाखों की बिक्री व आतिशबाजी पर लगा रखी है रोक  
less than 1 minute read
Nov 07, 2020
 रोक के बावजूद पटाखों की बिक्री करने वाला एक व्यक्ति गिरफ्तार
रोक के बावजूद पटाखों की बिक्री करने वाला एक व्यक्ति गिरफ्तार

जोधपुर. राज्य सरकार ने पटाखों की बिक्री व आतिशबाजी पर रोक लगा रखी है, लेकिन मथुरादास माथुर अस्पताल के पास स्थित एक दुकान पर पटाखों की बिक्री होने पर शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को दबिश देकर संचालक को गिरफ्तार किया। पटाखे भी जब्त किए गए हैं। सरकारी रोक के बाद पटाखों की बिक्री पर यह पहली कार्रवाई है।

थानाधिकारी शेषकरण बारहठ ने बताया कि एमडीएम अस्पताल के पास स्थित दुकान पर पटाखों की बिक्री होने की सूचना पर देर शाम दबिश दी गई, जहां से विभिन्न प्रकार के ५६ किलो पटाखे जब्त किए गए। आइपीसी की धारा २८६ और एक्सप्लोसिव अधिनियम में मामला दर्ज कर दुकान संचालक सरदारपुरा निवासी जयप्रकाश जैन को गिरफ्तार किया गया। जिसे जमानत मुचलके पर छोड़ दिया गया। उसके पास पटाखे बेचने का कोई लाइसेंस भी नहीं था।

राज्य सरकार ने पटाखों की बिक्री व आतिशबाजी पर रोक लगा रखी है, लेकिन मथुरादास माथुर अस्पताल के पास स्थित एक दुकान पर पटाखों की बिक्री होने पर शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को दबिश देकर संचालक को गिरफ्तार किया। पटाखे भी जब्त किए गए हैं। सरकारी रोक के बाद पटाखों की बिक्री पर यह पहली कार्रवाई है।

Published on:
07 Nov 2020 02:30 pm