
जोधपुर. बैंक अधिकारी बन शातिर ठग ने केवाइसी अपडेट करने के बहाने प्रतापनगर थानान्तर्गत सूंथला में एक व्यक्ति के खाते से 40 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली।
पुलिस ने बताया कि सूंथला निवासी इंजीनियर तारकेश्वर नारायण गौड़ से 40400 रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है। उसने निजी बैंक से क्रेडिट कार्ड ले रखा है। कार्ड के उपयोग करने में परेशानी होने पर बैंक अधिकारी से सम्पर्क करने का प्रयास किया। फिर उसके पास एक व्यक्ति का कॉल आया। खुद को बैंक अधिकारी बताने वाले उस व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड के नम्बर मांगे, लेकिन उसने देने से मना कर दिया। इसके बाद ठग ने मोबाइल नम्बर को रजिस्टर्ड बताकर केवाइसी रिसेट करने का झांसा दिया पीडि़त उसकी बातों आ गया और जानकारी देने लगा। फिर उसके कार्ड से 40400 रुपए की खरीदारी कर ली। बैंक अधिकारी बन शातिर ठग ने केवाइसी अपडेट करने के बहाने प्रतापनगर थानान्तर्गत सूंथला में एक व्यक्ति के खाते से 40 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली।