जोधपुर

एमबीएम कॉलेज में एनबीए टीम का ऑनलाइन निरीक्षण

JNVU News - पहली बार होने जा रहा है तीन विभागों का एक्रीडेशन
less than 1 minute read
एमबीएम कॉलेज में एनबीए टीम का ऑनलाइन निरीक्षण
एमबीएम कॉलेज में एनबीए टीम का ऑनलाइन निरीक्षण

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय से संबद्ध एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार से नेशनल ब्यूरो ऑफ एक्रीडेशन (एनबीए) का निरीक्षण शुरू हो गया है। कॉलेज में पहली बार तीन विभागों को एनबीए निरीक्षण करवाया जा रहा है।निरीक्षण 31 जनवरी तक चलेगा।
एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल (पीएण्डआई) इंजीनियरिंग में एनबीए का निरीक्षण करवा रहा है। सबसे पहले डीन सुनील शर्मा ने अपना रिप्रजेंटेशन दिया। उसके बाद तीनों विभागों के एचओडी ने अपना प्रजेंटेशन दिया। टीम ने तीनों विभागों में डिजिटल लाइब्रेरी, लेबोरेटरी, स्पोट्र्स फैसिलिटी, कल्चरल एक्टिविटी, इंटरनेट फंक्शनिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर सहित विभिन्न मानकों की ऑनलाइन वीडिया के मार्फत जांच की। दस्तावेजों को कॉलेज में मौजूद एक एक्सपर्ट ने वैरिफाई किया।
गौरतलब है कि एनबीए की एक्रीडेशन मिलने के बाद कॉलेज को प्रोजेक्ट्स और अनुदान मिलने में आसानी रहेगी। एनबीए के स्टैंडर्ड वॉशिंगटन एकॉर्ड के अनुसार है। खाड़ी देश सहित विदेश में नौकरी करने पर एनबीए रैकिंग होने पर जॉब में आसानी रहती है।

Updated on:
29 Jan 2021 06:56 pm
Published on:
29 Jan 2021 06:56 pm