जोधपुर

COTTON–समर्थन मूल्य पर कपास खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीयन सोम से

- भारतीय कपास निगम ओसियां में करेगा कपास की खरीद
less than 1 minute read
Oct 18, 2020
MP farmers have to go to Maharashtra to sell cotton
MP farmers have to go to Maharashtra to sell cotton

जोधपुर।

भारतीय कपास निगम की ओर से पहली बार ओसियां कृषि मंडी में समर्थन मूल्य पर कपास की खरीद शुरू की जाएगी। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन पंजीयन शुरू किए जाएंगे। ऑनलाइन पंजीयन के लिए ईमित्र या मोबाइल के माध्यम से मंड़ी की वेबसाइट के किसान पंजीकरण विकल्प पर क्लिक कर ऑनलाइन पंजीयन करवा सकते है। किसान को आधार कार्ड, जमाबंदी, गिरदावरी, बैंक पासबुक व स्वयं का फोटो मंडी में लेकर जाना होगा। पंजीयन के बाद मोबाइल पर संदेश के माध्यम से खरीद की जगह व दिनांक भेजकर किसानों को कपास लाने के लिए बुलाया जाएगा।
-------

अधिकतम 40 क्विं कपास खरीदी जाएगी
राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि उपज मंड़ी समिति के सचिव सुरेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि प्रत्येक किसान से अधिकतम 40 क्विंटल कपास की खरीद की जाएगी। 8 प्रतिशत नमी वाले कपास की 5725 रुपए प्रति क्ंिवटल समर्थन मूल्य पर खरीद होगी। 12 प्रतिशत तक नमी वाली कपास की खरीद हो सकेगी जिसके लिए अलग-अलग दर तय है।

--

Published on:
18 Oct 2020 08:32 pm