जोधपुर

नई स्कीम रोडटेप में मात्र 0.5 प्रतिशत इंसेन्टिव

  - जोधपुर के निर्यातकों ने केन्द्रीय वाणिज्य एवं कपडा मंत्री से मिल समस्याएं
less than 1 minute read
Aug 25, 2021
नई स्कीम रोडटेप में मात्र 0.5 प्रतिशत इंसेन्टिव
नई स्कीम रोडटेप में मात्र 0.5 प्रतिशत इंसेन्टिव

जोधपुर।
जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमण्डल बुधवार को केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत की अगुआई में केन्द्रीय वाणिज्य एवं कपडा मंत्री पीयूष गोयल से मिला और रोडटेप स्कीम व शिपिंग कम्पनियों के चार्जेज में असामान्य वृद्धि पर रोक की मांग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ भरत दिनेश ने बताया कि सरकार की ओर से हैण्डीक्राफ्ट उद्योग को प्रोत्साहन के रूप में मात्र 0.5 प्रतिशत ही इंसेन्टिव की घोषणा की गई। जबकि इससे पूर्व की योजना मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट फ्रॉम इंडिया स्कीम (एमईआइएस) में निर्यातकों को 5-7 प्रतिशत इंसेन्टिव मिलता था। इपीसीएच के सीओए सदस्य हंसराज बाहेती ने बताया कि कोरोना के कारण इस कठिन समय में केन्द्र से मिलने वाले प्रोत्साहन को समाप्त कर देना बड़ा झटका है । एसोसिएशन के कन्वीनर संदीप सिंघवी ने शिपिंग कम्पनियों के किराए में वृद्धि का मुद्दा उठाते हुए बताया कि शिपिंग कंम्पनियां पिछले 6 माह में शिपिंग किराए को दो गुना कर चुकी है। केन्द्रीय मंत्री गोयल ने एसोसिएशन की समस्याओं को सुन जल्द निवारण का आश्वासन दिया।

Published on:
25 Aug 2021 11:31 pm