जोधपुर लोकसभा सीट पर अब तक हुए चुनावों में से आठ बार कांग्रेस व चार बार भाजपा का सांसद बना हैं।
राजेश दीक्षित/जोधपुर. देश में 17 वे लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। जोधपुर लोकसभा चुनाव के दावेदार भी टिकट की मशक्कत में जुटे हैं। कांग्रेस व भाजपा दोनों ही पार्टियां के प्रमुख दावेदार दिल्ली तक अपनी पैरवी में लगे हैं। इधर इतिहास के आइने में जोधपुर लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो अब तक हुए चुनावों में कांग्रेस का ज्यादा दबदबा रहा है। वहीं एक बात और देखने को मिली है, यहां से जीतने वाले अब तक 4 सांसद मंत्री पद तक पहुंचे हैं। अब तक हुए चुनावों में दो महिला सांसद चुनी गई है। इनमें दोनों ही राजपरिवार से जुड़ी हैं।
सबसे अधिक जीत गहलोत के ही नाम
जोधपुर लोकसभा सीट पर अब तक हुए चुनावों में से आठ बार कांग्रेस व चार बार भाजपा का सांसद बना हैं। इनमें सबसे ज्यादा वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पांच बार सांसद रहे हैं। वहीं जसवंतराज मेहता व जसवंत सिंह बिश्नोई दो-दो बार सांसद बने। जोधपुर लोकसभा सीट से चार बार निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते। इनमें सबसे पहले हनमंत सिंह 1951 में , जसवंतराज मेहता वर्ष 1952 में, एलएम सिंघवी वर्ष 1962 में और उनके बाद राजमाता कृष्णाकुमारी ने वर्ष 1971 में निर्दलीय चुनाव लडकऱ जीते।
4 सांसद केंद्रीय मंत्री रहे
कांग्रेस से पांच बार सांसद रहे अशोक गहलोत तीन प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रहे। वर्ष 1989 में अशोक गहलोत को हराकर सांसद बने जसवंतसिंह जसोल केंद्रीय विदेश व वित्त मंत्री के पद पर रहे। कांग्रेस से सांसद बनी चंद्रेश कुमारी व भाजपा से गजेंद्र सिंह शेखावत भी केंद्रीय मंत्री बने।
अब तक के सांसद
वर्ष .............. सांसद .......पार्टी
1951 ....हनमंत सिंह.....निर्दलीय
1952........जसवंतराज मेहता.....निर्दलीय
1957........जसवंतराज मेहता.....कांग्रेस
1962...... एलएम सिंघवी........निर्दलीय
1967.........एन के सांघी......कांग्रेस
1971.....कृष्णाकुमारी.......... निर्दलीय
1977......रणछोड़दास गट्टानी......बीएलडी
1980.......अशोक गहलोत........कांग्रेस
1984........अशोक गहलोत.......कांग्रेस
1989........जसवंतसिंह जसोल.....भाजपा
1991........अशोक गहलोत ......कांग्रेस
1996........अशोक गहलोत.......कांग्रेस
1998.......अशोक गहलोत........कांग्रेस
1999........जसवंतसिंह बिश्नोई.....भाजपा
2004......जसवंतसिंह बिश्नोई.......भाजपा
2009.......चंद्रेशकुमारी कटोच.....कांग्रेस
2014.......गजेंद्र सिंह शेखावत.....भाजपा
जोधपुर संसदीय क्षेत्र में बूथों की स्थिति कुल 1993 मतदान केंद्र
विधानसभा क्षेत्र-----मतदान केंद्र
फलोदी ---- 250
लोहावट ----268
शेरगढ़ ----290
सरदारपुरा ---209
शहर -----176
सूरसागर ---238
लूणी -----304
पोकरण---258
फैक्ट फाइल
-08 बार कांग्रेस के संासद जीते
-04 बार भाजपा ने मारी बाजी
-04 बार निर्दलीय प्रत्याशी बने सांसद
-01 बार बीएलडी से बना सांसद
-04 सांसद बन चुके हैं केन्द्रीय मंत्री
-05 बार अशोक गहलोत रहे हैं सांसद
-18 वे सांसद के लिए 29 अप्रेल को होगा मतदान