जोधपुर

अब एयरपोर्ट पर आपके पास है बस 3 मिनट का समय, ये काम किया तो लग जाएगा जुर्माना

जोधपुर एयरपोर्ट पर वर्तमान में एंट्री से लेकर एग्जिट तक कुल 227 मीटर का एप्रोच रोड उपलब्ध है
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jun 2023, 1:26 PM IST
airport.png
,,

जोधपुर एयरपोर्ट परिसर के भीतर पिक एंड ड्रॉप के लिए वाहनों को अब 3 मिनट का समय ही दिया जाएगा। एप्रोच रोड पर वाहन खड़ा मिलने पर एयरपोर्ट प्रशासन नो पार्किंग के तौर पर वाहन चालकों से 500 रुपए जुर्माना वसूल करेगा। वाहन चालक चाहे तो एयरपोर्ट की पार्किंग भी उपयोग में ले सकते हैं।

जोधपुर एयरपोर्ट पर वर्तमान में एंट्री से लेकर एग्जिट तक कुल 227 मीटर का एप्रोच रोड उपलब्ध है। एयरपोर्ट पर पीक ऑवर्स के दौरान जब तीन फ्लाइट्स एक साथ संचालित होती है तो प्रस्थान और आगमन के समय एयरपोर्ट परिसर के सिटी साइड एरिया में एप्रोच रोड पर वाहनों की भीड़ बढ़ जाती है और ट्रैफिक जाम की आशंका रहती है। इससे एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्री कई बार बाहर अटक जाते हैं। एप्रोच रोड़ का पूरा एरिया नो पार्किंग जोन के अन्तर्गत आता है इसलिए तीन मिनट से अधिक होने पर एयरपोर्ट परिसर के भीतर नो पार्किंग एरिया में वाहन खड़ा मिलने पर नियमानुसार 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान है।

वाहन यदि अधिकृत पार्किंग एरिया में रहते हैं तो केवल पार्किंग शुल्क लगेगा। यदि एंट्री से एग्जिट तक स्थित एप्रोच रोड़ के नो पार्किंग एरिया में वाहन खड़ा मिलता है तो नियमानुसार जुर्माना वसूल किया जाएगा।

गायत्री वेंकटेश्वरन, निदेशक, जोधपुर एयरपोर्ट

Published on:
Also Read
View All
पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता