वहीं जैसलमेर के मानासर गांव के कालमा भीलों की ढाणी में आकाशीय बिजली गिरने से मासूम की मौत हो गई, जबकि पिता झुलस गए। स्थानीय निवासी खरताराम अपने ढाई वर्षीय पुत्र सवाईराम को गोद में लेकर बैठा था। इसी दौरान अचानक उन पर बिजली गिर गई। बाड़मेर जिले में आए तूफान ने भीषण तबाही मचाई। सिवाना क्षेत्र के गुंगरोट गांव में रात में मकान में सो रहे मेलाराम पर दीवार से ईटें गिर गईं, जिससे उसकी मौत हो गई। जिले में तूफान के चलते करीब 230 बिजली के पोल गिर गए।