जोधपुर

मोटापे के ऑपरेशन के बाद छह माह में खुली नींद

    मरीज की दूरबीन से सर्जरी की गई
less than 1 minute read
Mar 17, 2021
मोटापे के ऑपरेशन के बाद छह माह में खुली नींद
मोटापे के ऑपरेशन के बाद छह माह में खुली नींद

जोधपुर. श्री राम बेरियाट्रीक एवं रोबोटिक सेंटर एवं अमर मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर जयपुर की ओर से गत 15 मार्च को 200 किलो के मोटापा ग्रस्त मरीज की दूरबीन (लेप्रोस्किोपिक तकनीक) से सफ ल सर्जरी की गई। अलवर जिले के बहरोड निवासी 32 वर्षीय मरीज दिनेश मीना अपने मोटापे की समस्या को लेकर पिछले करीब 7 से 8 वर्षो से बेहद चिंतित था। पिछले 6 महीनों से अत्यधिक वजन के कारण सांस लेने मे दिक्कत भी होने लगी। जिस कारण रोजमर्रा के काम करने में थकान हो जाती और दिन-रात बिस्तर पर केवल सो कर व नींद में ही रह कर पूरा दिन बिताता था। डॉ सुनिल चाण्डक ने बताया कि कि इस बीमारी को स्लीप एप्नीया कहते है। इस बीमारी में मरीज को कितना भी जगाने पर नहीं जगता। दिनेश ने गेस्ट्रिक बाइपास करवाने का निर्णय लिया। अमर हॉस्पीटल जयपुर और श्री राम बेरियाट्रीक एवं रोबोटिक सेन्टर के सयुक्त प्रयास द्वारा डॉ सुनिल चाण्डक ने लेप्रोस्कोपिक मिनी गेस्ट्रिक बायपास किया गया। इसमें आमाशय को छोटा किया जाता है, जिससे छोटे हुए आमाशय में मरीज को केवल पोषण युक्त आहार लेने की सलाह दी जाती है। बेहद लाभकारी तरीके से डॉ के परामर्श के साथ मरीज को केवल पोषणयुक्त आहार लेने से अपने सामान्य काया में आने में बहुत ही कम समय लगता है और दैनिक कार्य में भी कोई दिक्कत नही होती है। ऑपरेशन सर्जिकल टीम रोबो. व लेप्रो. सर्जन डॉ सुनिल चाण्डक,रोबो. व लेप्रो. सर्जन डॉ भागीरथ चौधरी, एनेस्थेटिक डॉ रजत दाधिच और ओटी टेक्नीशिन महेन्द्र के सहयोग से सर्जरी हुई।

Published on:
17 Mar 2021 10:51 pm