जोधपुर

सीमित समय के लिए खाद-बीज, कृषि उपकरण विक्रय केन्द्र खोलना अपर्याप्त

- कृषि उपकरण मरम्मत केन्द्रों को सुबह से शाम तक खोलने की मांग - खरीफ बुवाई के मद्देनजर किसानों ने सरकार से की शिथिलता की मांग
less than 1 minute read
Jun 02, 2021
सीमित समय के लिए खाद-बीज, कृषि उपकरण विक्रय केन्द्र खोलना अपर्याप्त
सीमित समय के लिए खाद-बीज, कृषि उपकरण विक्रय केन्द्र खोलना अपर्याप्त

जोधपुर।

प्रदेश में जून के दूसरे सप्ताह में मानसून की बरसात होने की संभावना व बरसात पूर्व खरीफ सीजन की फ सल बुवाई के लिए खाद-बीज सहित विभिन्न कृषि उपकरण खरीद व प्रबंधन के लिए इससे जुड़ी दुकानें व विक्रय केन्द्रों को सप्ताह के सातों दिन सुबह से शाम तक खोलने की मांग की गई है। भारतीय किसान संघ जोधपुर की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर बताया कि सप्ताह में दो दिन सीमित समय के लिए खाद-बीज व कृषि उपकरण विक्रय केन्द्रों के खुलने की छूट अपर्याप्त है। ऐसे में आगामी मानसून व फसल बुवाई सीजन को इन केन्द्रों के खोलने की समय सीमा में सरकार से शिथिलता की मांग कर किसानों को राहत पहुंचाने की मांग की गई है।

--

यह मांगें भी की

संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख तुलछाराम सिंवर ने बताया कि मुख्यमंत्री से पर्याप्त खाद व बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने, खाद बीज विक्रय केन्द्र, कृषि उपकरण विक्रय केन्द्र, कृषि उपकरणों की मरम्मत करने वाले वर्कशॉप, मोटर-पंप, फं व्वारा खरीद व मरम्मत के लिए सिंचाई उपकरण विक्रय व मरम्मत केन्द्र प्रतिदिन सुबह से शाम खोलने की मांग की गई।

Published on:
02 Jun 2021 09:35 pm