जोधपुर

पुलिस ने चलाया ऑपरेशन शिकंजा, अपराधियों के उड़े होश, 246 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

इसके लिए कुल 41 टीमें बनाकर अपराधियों के सम्भावित 246 ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई में 27 अपराधियों को पकड़ा।

less than 1 minute read
Jun 06, 2023

जोधपुर। जोधपुर ग्रामीण पुलिस की ओर से ऑपरेशन शिकंजा के तहत अपराधियों के सम्भावित 246 ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 27 अपराधियों को पकड़ा। उनसे अवैध हथियार भी बरामद हुए है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) धर्मेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि ऑपरेशन शिकंजा के तहत इनामी अपराधी, वांछित अपराधी, संगठित गिरोह के अपराधियों, माफिया, स्टेंडिंग वारंटी, पीओ मफरूर के साथ सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो व वीडियो वायरल करने व अपराधियों को फॉलो करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि इसके लिए कुल 41 टीमें बनाकर अपराधियों के सम्भावित 246 ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई में 27 अपराधियों को पकड़ा। इसमें आठ वारन्टी, दो ऑपरेशन गार्जियन, एक स्थायी वारन्टी, आठ वांछित अपराधी, तीन आबकारी एक्ट में, छह शांतिभंग और एक आरोपी को आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध टोपीदार बंदूक बरामद की गई है।

Published on:
06 Jun 2023 08:56 am
Also Read
View All