गहलोत ने कहा कि हमारी योजनाओं का चर्चा सभी जगह हो रही है। सरकार के प्रति माहौल सकारात्मक है। प्रधानमंत्री और अमित शाह कई दौरे कर चुके हैं। अजमेर आए पीएम ने ईआरसीपी पर नहीं बोले, जबकि अजमेर ही उन्होंने इस योजना पर सकारात्मक रुख रखने का कहा था। गहलोत ने कहा कि इस बार कांग्रेस की सरकार रिपीट हो रही है। इस बार बीजेपी से जुडे परिवार विचारधारा के लोग हमारा समर्थन करे तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।