वर्ष 1453 में मारवाड़ और मेवाड़ के बीच सीमा विवाद को वनस्पति के आधार हल किया गया। मेवाड़ के महाराणा कुम्भा और मारवाड़ के राव जोधा के बीच सोजत- पाली में यह संधि ऐतिहासिक संधि हुई थी, जिसे आंवल-बांवल की संधि कहा जाता है। संधि के मुताबिक जिधर आंवल के पौधे है, वह मेवाड़ होगा और जिधर बांवल के पेड़ है, वह मारवाड़ होगा।