जोधपुर एयरपोर्ट पर वर्तमान में एंट्री से लेकर एग्जिट तक कुल 227 मीटर का एप्रोच रोड उपलब्ध है। एयरपोर्ट पर पीक ऑवर्स के दौरान जब तीन फ्लाइट्स एक साथ संचालित होती है तो प्रस्थान और आगमन के समय एयरपोर्ट परिसर के सिटी साइड एरिया में एप्रोच रोड पर वाहनों की भीड़ बढ़ जाती है और ट्रैफिक जाम की आशंका रहती है। इससे एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्री कई बार बाहर अटक जाते हैं। एप्रोच रोड़ का पूरा एरिया नो पार्किंग जोन के अन्तर्गत आता है इसलिए तीन मिनट से अधिक होने पर एयरपोर्ट परिसर के भीतर नो पार्किंग एरिया में वाहन खड़ा मिलने पर नियमानुसार 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान है।